Tuesday, January 13, 2015

ऐसा क्यूं होता है


1. जब हम कहीं जाने के लिए जल्दी निकलते है तभी गाडियाँ देरी से चलती है।

2. बारिश के मौसम मे जब छाता नहीं होता उसी दिन ज्यादा बारिश आती है।

3. जिस बस का इंतजार हम करते है वही बस जल्दी नहीं आती।

4. घर मे कोई बीमार पड़ता है तभी खाते मे पैसे कम रहते है।

5. गाँव जाना रहता है तभी रिझर्वेशन/ सीट नहीं मिलता है।

6. कोई भी गाड़ी चलाते वक्त जब जल्दी रहती है तभी पुलिस पकड़ता है।

7. किसी को मिलने हम वक्त पर जाते है पर वही देर से आता है।

8. जब टेलीविज़न मे हमे एक चैनल देखना है तभी औरों को दूसरा चैनल देखना रहता है।

9. ऑफिस मे ज्यादा काम होता है तभी घरवालों का फोन आता है।

10. घर मे मेहमान आते है तभी शक्कर/दूध या चाय पावडर कम रहती है।

11. साथमें सामान ज्यादा रहता है तभी टैक्सीवाला नहीं मिलता है।

12. कोई पैसे की मदद माँगता है तभी अपने पास पैसे नहीं रहते है।

13. घर जाने की जल्दी रहती है तभी बॉस बुलाता है।

14. रेल टिकट के लिए लाइनमे अपना नंबर आता है तभी वही खिड़की बंद हो जाती है।

15. पति को आराम करना रहता है तभी पत्नी शॉपिंग का जिक्र करती है।

16. जब पत्नी को शॉपिंग करना है तभी पती साथ जाना नापसंद करता है।

17. मन में अफसोस रहते हुए भी हम उससे माफी नहीं मांगते।

18. बच्चों को मना करने के बाद भी बच्चे वही करते है जो हम नहीं चाहते।

19. बच्चों के साथ बच्चे नहीं बन पाते जब हम बड़ोंके साथ बड़ा जल्दी बनते है।

20. खुशी आती है तो सबको नहीं बताते लेकिन गम सबको बताते फिरते है... क्या करें..???

No comments: